शहर में खरीदारी और उत्सव का अनोखा संगम, त्यौहार बाजार का भव्य आयोजन 21 दिसंबर को

अलवर | प्रसिद्ध ब्रांड बहुरानी के प्रस्तुतिकरण में ‘त्योहार बाजार’ का भव्य आयोजन 21 दिसंबर को किया जा रहा है, जिसका मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर डिजिटल एवं टेलीविजन मीडिया पार्टनर एसटीवी है। इस बाजार में फर्नीचर स्टूडियो की सहभागिता है। फूड कोर्ट वेवांता होटल के द्वारा लगाया जाएगा। जिसमें एक ही छत के नीचे फैशन, लाइफस्टाइल, हैंडीक्राफ्ट और घरेलू सजावट से जुड़ी अनेक आकर्षक वस्तुएं उपलब्ध होंगी। इसका उद्देश्य स्थानीय महिला उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकें। ‘त्योहार बाजार’ में कपड़े, ज्वेलरी, होम डेकोर, गिफ्ट आइटम्स, हैंडमेड प्रोडक्ट्स और कई खास ब्रांड्स के स्टॉल लगाए जाएंगे। ग्राहकों के मनोरंजन के लिए फ्री में कई तरह तरह के मिट्टी के बर्तन बनाने एवं मेकअप आर्टिस्टस के द्वारा फ्री लाइव मेकअप क्लासेज होंगी। बच्चों के लिए फ्री मिकी माउस राइड होगी। बहुरानी ब्रांड की तरफ से विजिटर्स के लिए लिमिटेड फ्री गिफ्ट हैंपर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *