संत श्री सिंगाजी महाराज की कथा 20 से

बामंदी | भक्ति व आध्यात्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए गांव में इस वर्ष भी भंवरकुआ चौक पर राधे राधे महिला मंडल के तत्वावधान व ग्रामीणों के सहयोग से संत श्री सिंगाजी महाराज की परचरी पुराण कथा का आयोजन होगा। 20 से 24 दिसंबर तक दोपहर 12 से 4 बजे तक होने वाली कथा का वाचन ललित महाराज करेंगे। शनिवार सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा भंवरकुआ चौक से शुरू होकर गांव का भ्रमण करते हुए कथास्थल पहुंचेगी। यात्रा में महिलाएं व बालिकाएं मंगल कलश लेकर शामिल होंगी। यात्रा के बाद परचरी पुराण कथा का शुभारंभ होगा। इस धार्मिक आयोजन के लिए गांव में तैयारियां जारी हैं। राधे राधे महिला मंडल द्वारा घर-घर जाकर निमंत्रण दिया जा रहा हैं। महिला मंडल पिछले 13 साल से लगातार भंवरकुआं चौक पर धार्मिक आयोजन करता आ रहा है। इन आयोजनों में शिव महापुराण, श्रीमद्भागवत कथा, नर्मदा पुराण, श्रीराम कथा व देवी भागवत जैसे महत्वपूर्ण आयोजन कराए जा चुके हैं। सदस्यों ने बताया सिंगाजी महाराज निमाड़ क्षेत्र के पूज्य संत हैं। उनकी परचरी कथा सुनना क्षेत्रवासियों के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। यह लोगों को उनके जीवन आदर्शों व उपदेशों से जोड़ता है। यह प्रयास ग्राम में भक्ति व एकता की भावना को मजबूत करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *