बड़वानी | ग्राम सजवानी स्थित मां आशापुरी मंदिर स्थापना महोत्सव की शुरुआत सोमवार को हुई। पहले दिन गांव में कलश यात्रा निकाली गई। महोत्सव मे सात दिनी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा आयोजन किया जा रहा है। कथा का रसपान पं. शैलेन्द्र शास्त्री (ओंकारेश्वर वाले) करवाएंगे। कलश यात्रा मे 51 कन्याएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। कथावाचक पं. शास्त्री ने पहले दिन भागवत कथा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि कलयुग में मोक्ष का मार्ग भागवत कथा सुनने से मिलेगा। कथा सुनने से हमारे कई जन्मों के पाप कट जाते है। कथा सुनकर उसमें बताई बातों को आप जीवन में अमल करोगे तो आपका कल्याण होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंचे थे।


