बड़वानी | पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मंगलवार को युवा संसद मंचन कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया। यह आयोजन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह मेवाड़े के मार्गदर्शन में हुआ। प्रशिक्षण सत्र में राजनीति विज्ञान विभाग प्रोफेसर डॉ. डीके वर्मा ने प्रतिभागियों को युवा संसद की कार्यप्रणाली, मंचन शैली व विषयगत बिंदुओं की जानकारी दी। युवा संसद मंचन कार्यक्रम 19 दिसंबर को कॉलेज में होगा। जिसमें प्रशिक्षित प्रतिभागी सार्थक संवाद व संसदीय भूमिका का मंचन करेंगे।


