रेलवे:अब 10 घंटे पहले कन्फर्म-वेटिंग का चार्ट

ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट अब करीब 10 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। रेलवे बोर्ड द्वारा 16 दिसंबर को जारी आदेश के अनुसार अब सुबह 5:01 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रवाना होने वाली ट्रेनों का पहला आरक्षण चार्ट एक दिन पहले रात 8 बजे तक तैयार कर लिया जाएगा। इसी तरह दोपहर 2:01 बजे से रात 11:59 बजे और रात 12:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक चलने वाली ट्रेनों के लिए पहला चार्ट कम से कम 10 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। इस साल जून में ​8 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने की शुरुआत की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *