आरोप: प्लॉट दिलाने के नाम पर 1.27 लाख रुपए की ठगी

भास्कर संवाददाता | शिवपुरी जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में जमीनी धोखाधड़ी के तीन गंभीर मामले सामने आए। पीड़ितों ने अपने ही परिजनों और प्रभावशाली व्यक्तियों पर जमीन हड़पने, फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और ठगी जैसे आरोप लगाए। उन्होंने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच, दस्तावेजों के निरस्तीकरण और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पहला मामला शिवपुरी रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास रहने वाली विनीता परिहार का है। विनीता ने उत्तर प्रदेश में पदस्थ महिला आरक्षक पर आरोप लगाया कि उनके पति स्व. पूरन सिंह की पहली पत्नी ने पद का दुरुपयोग कर जमीन अपने नाम करवा ली और बाद में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को बेच दी। 2005 में दोनों का विवाह विच्छेद हो चुका था, और 2012 में पूरन सिंह ने विनीता से विवाह किया था। 2017 में पति की मृत्यु के बाद भी जमीन पर कब्जा कर लिया गया। दूसरा मामला ग्राम ईटमा की वृद्ध महिला रामश्री बाल्मीकी का है। उन्होंने अपने बेटे घनश्याम पर धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज बनवाने का आरोप लगाया। तीसरे मामले में इंद्रा कॉलोनी निवासी महाराज सिंह कुशवाह ने प्लॉट दिलाने के नाम पर 1.27 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया। पीड़ित ने एसपी से रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *