MP में देश के पहले हाइड्रोजन-सीएनजी वाहन का अनावरण:गडकरी बोले- इथेनॉल,सीएनजी, ईवी को दे रहे बढ़ावा; 2 किलोलीटर में 40km चलेगा ये वाहन

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने देश के पहले हाइड्रोजन-सीएनजी बाजा व्हीकल का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि हम लगातार इथेनॉल, बायोडीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन के उपयोग को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। ये वाहन 2 किलोलीटर में 40 किमी तक चलेगा। गडकरी ने गुरुवार को नेट्रैक्स द्वारा आयोजित बाजा इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें देशभर से 100 से ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र भाग लेने पहुंचे हैं। इसमें ऑफ रोड एटीवी (ऑल-टेरेन व्हीकल) का निर्माण कर परीक्षण से गुजारा जाता है। ये आयोजन पिछले 17 साल से किया जा रहा है। गडकरी ने कहा-किसान बनेगा ईंधनदाता
गडकरी ने कहा कि वाले दिनों में हमारे देश का किसान हमारा ईंधन दाता बनेगा। मेरे पास इनोवा कार है, जो इथेनॉल और बिजली से चल रही है। यह जीरो प्रतिशत प्रदूषण करती है। भारत की सभी बड़ी कंपनियां भविष्य को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल-डीजल के अलावा अन्य ईंधन विकल्पों पर लगातार काम कर रही हैं। सीएनजी बाइक भी बाजार में उपलब्ध
गडकरी ने कहा कि सीएनजी से चलने वाली बाइक बाजार में उपलब्ध हैं, जो एक रुपए प्रति किलोमीटर में चल रही है। हम वायु प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अभी ट्रैक्टर भी बाजार में उतारा है, जो सीएनजी से चल रहा है। ऑटो इंडस्ट्री में साढ़े 4 करोड़ नौकरियां उपलब्ध
नितिन गडकरी ने कहा कि पिछले 5 साल में चार करोड़ 50 लाख नौकरियां ऑटो इंडस्ट्री में मिल रही हैं। भारत में महिंद्रा एंड महिंद्रा ऑटो इंडस्ट्री इसमें पहले नंबर पर चल रही है। कार्यक्रम का अपडेट देखने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *