बीकानेर| जिले में गणना चरण के दौरान 17 लाख 25 हजार 59 मतदाताओं ने गणना प्रपत्र भरकर जमा करवा दिए हैं। मंगलवार को जारी प्रारूप मतदाता सूची में इनका सम्मिलित कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य में 27 अक्टूबर को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम घोषित किया था। इसके अंतर्गत 4 नवंबर से 11 दिसंबर तक गणना चरण के दौरान सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण का कार्य सम्पन्न किया गया। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ होने से पूर्व जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 54 हजार आठ थी, जिनको गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे। आयोग द्वारा प्रसारित कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त जाएंगे। आयोग की ओर से निर्धारित 14 फरवरी 2026 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।


