मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीना ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहे से प्रतापगढ़ पुलिया तक आदर्श रोड का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी एक्शन मोड में नजर आए और मौके पर ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर आदर्श रोड से अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही, सड़क पर गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर भी गाज ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कुल 65 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है, जिनसे करीब 35,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। जिन लोगों पर कार्रवाई हुई, उनमें गलत पार्किंग, शराब पीकर वाहन चलाना (ड्रिंक एंड ड्राइव), बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट और तीन सवारी बैठाने वाले शामिल थे। ये अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान एसपी के साथ एएसपी टी.एस. बघेल, सीएसपी जितेंद्र भास्कर, कोतवाली टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर, वायडी नगर टीआई शिवांशु मालवीय, ट्रैफिक टीआई मनोज सोलंकी और सूबेदार शैलेंद्र सिंह चौहान समेत पुलिस बल मौजूद रहा। देखिए कार्रवाई के दौरान ली गई तस्वीरें…


