बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपियों पर आरोप तय किया जाना है। मामले में हेमंत सोरेन की ओर से डिस्चार्ज याचिका दाखिल की गई है। दाखिल डिस्चार्ज याचिका पर मंगलवार को पीएमएलए कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया। इस पर अदालत ने जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई की तारीख तीन जनवरी निर्धारित की है। हेमंत सोरेन ने मामले में अपने आप को निर्दोष बताते हुए 5 दिसंबर को डिस्चार्ज याचिका दाखिल की है। मामले में हेमंत सोरेन समेत 18 आरोपियों के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दाखिल कर रखी है।


