प्रतापगढ़ में भारत विकास परिषद द्वारा पीएम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय और महल नवीन परिसर में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद को नमन कर की गई। इसके बाद सामूहिक वंदे मातरम गायन हुआ। परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुधीर वोरा ने परिषद के विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी देते हुए बताया कि परिषद की स्थानीय शाखा द्वारा कंबल और स्वेटर वितरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पहले चरण में कथागरा और दीवाला गांव के सेवा भारती सेवा केंद्रों में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें नन्हें बालकों को कंबल वितरित किए गए। इसी क्रम में दूसरे चरण में पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक की 75 छात्राओं और कक्षा 1 से 8 तक की 45 छात्राओं को स्वेटर प्रदान किए गए। इसके साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रतापगढ़ में कक्षा 1 से 5 तक के 15 छात्रों को स्वेटर वितरित किए जाएंगे।


