कोटा शहर पुलिस ने एक कोचिंग छात्र से मोबाइल छीनने की घटना का महज कुछ घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल सहित कुल 15 मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 15 दिसंबर 2025 को थाना कुन्हाड़ी के लैंडमार्क सिटी इलाके में एक कोचिंग छात्र का मोबाइल दो मोटरसाइकिल सवारों ने झपट्टा मारकर छीन लिया था। इस गंभीर घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित लोकेश अरुण पाटिल महाराष्ट्र के धुले का निवासी है और वर्तमान में कोटा के लैंडमार्क सिटी में में रहता है ने शिकायत दर्ज कराई थी। 15 दिसंबर की रात को वह खाना खाकर रूम की तरफ जा रहा था। इस दौरान ये वारदात हुई बाइक सवार तीन लोगों ने उसका मोबाइल लूट लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बापू नगर निवासी विजय और आकाश अहिरवार को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग भी पकड़ा है। पुलिस ने पंद्रह मोबाइल बरामद किए है।


