निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में शुक्रवार दोपहर एक तेज गति से आ रही डंपर की कार से टक्कर हो गई। जिसमें कार चालक कार के अंदर फंस गया। लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। फव्वारे चौराहे पर निवाड़ी रोड से आ रही कार और ओरछा रोड से आ रहे डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर तेज गति से ओरछा रोड से आ रहा था। चौराहे पर क्रॉसिंग के दौरान कार से टकरा गया। भिड़ंत के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। कार चालक को वाहन से बाहर निकाला गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पृथ्वीपुर थाना प्रभारी पंकज मुद्गल ने बताया कि डंपर को थाने में रखा गया है और मामले की जांच जारी है। दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।


