गौतम पर हमले के विरोध में ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन:आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर संभागव्यापी आंदोलन की चेतावनी

बारां जिले के सीसवाली में जनसेवक विष्णु गौतम पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में झालावाड़ में ब्राह्मण समाज का आक्रोश सामने आया। सर्व ब्राह्मण समाज के बैनर तले सैकड़ों प्रतिनिधियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस द्वारा अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने पर समाज ने नाराजगी व्यक्त की। ज्ञापन देने पहुंचे समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि विष्णु गौतम द्वारा क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों की शिकायत प्रशासन से की गई थी। इसी राजनीतिक द्वेष और ईर्ष्या के चलते उन पर सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला किया गया। प्रदर्शन के दौरान सर्व ब्राह्मण परशुराम सेना के राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र जोशी, विप्र फाउंडेशन के मुख्य प्रदेश संगठन मंत्री विकास भार्गव, ब्राह्मण कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष विश्वास जोशी, परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष हिमांशु तिवारी सहित अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को सीसवाली थाने के सीआई किरदार अहमद और एएसआई रोहिताश सिंह चौधरी का खुला संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण आरोपी अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं। समाज ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि नामजद आरोपी दिनेश सोनी, सत्तू सोनी, राहुल कोडप, आयुष नागर और मुकेश नागर को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया और दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित नहीं किया गया, तो समाज उग्र आंदोलन करेगा। इस अवसर पर एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक एडवोकेट पुष्पेंद्र शर्मा, एडवोकेट नीलम दिक्षित, एडवोकेट अमितोश आचार्य, एडवोकेट मनु पाठक, एडवोकेट रवि मिश्रा, वैभव जोशी, नकुलदत्त, मनोज कुमार, पाटन व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष आनंद तिवारी, अक्षत्र उपाध्याय, सतीश शर्मा और पवन श्रृंगी भी मौजूद रहे। पिड़ावा से आए पवन शर्मा और विजय शर्मा ने भी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *