दिव्यांग शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत:दतिया में स्कूल से घर जा रहे थे; रास्ते में खाने के लिए रूके थे

दतिया में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत उनाव रोड स्थित स्टेडियम ग्राउंड के मुख्य गेट के पास बुधवार शाम करीब 5 बजे राजपुर गांव में पदस्थ एक दिव्यांग शिक्षक की अचानक हार्ट अटैक से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शिक्षक की पहचान अशोक कुमार सविता निवासी छोटा बाजार, आसो माई की गली के रूप में हुई है। वे बुधवार को स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में स्टेडियम ग्राउंड के पास रुककर कुछ खाने लगे, इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। बाद में परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिक्षक के असमय निधन से परिजनों के साथ-साथ शिक्षा जगत में भी शोक की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *