हजारीबाग के इचाक प्रखंड में मंईयां सम्मान योजना की राशि न मिलने से नाराज महिलाओं ने आज प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया। महिलाओं का कहना है कि वे लंबे समय से कंप्यूटर ऑपरेटर के पास चक्कर लगा रही हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। आक्रोशित महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इचाक अंचलाधिकारी के समझाने पर महिलाएं वापस लौट गईं। हजारीबाग की डीसी नैंसी सहाय ने बताया कि यह समस्या सभी प्रखंड मुख्यालयों से आ रही है। उन्होंने कहा- पोर्टल में कुछ बदलाव और तकनीकी समस्याओं के कारण विलंब हो रहा है। डीसी ने महिलाओं से धैर्य रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि योग्य लाभार्थियों को जल्द ही योजना की राशि मिल जाएगी।


