सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे बाड़मेर एमपीटी, करेंगे अवलोकन:गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत, मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को रिफाइनरी के कार्यों का जायजा लेने के बाद बाड़मेर मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल पहुंचे। हेलीपेड पर वेदांता कंपनी के अधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। यहां पर एमपीटी का निरीक्षण करने के बाद उतरलाई से जयपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर व बालोतरा जिलों के दौरे रहे। जहां उन्होंने देश की सबसे बड़ी हाई टेक्नोलॉजी निर्माणाधीन रिफाइनरी व सबसे बड़े तेल उत्खनन क्षेत्र एमपीटी का दौरा कर निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री केके विश्नोई, मुख्य सचिव सुधांशु पंत के साथ पचपदरा स्थित निर्माणाधीन रिफाइनरी के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद एचआरआरएल के अधिकारियों के साथ बैठक कर रिफायनरी की समीक्षा बैठक लेकर प्रगति रिपोर्ट ली। देश के सबसे बड़ी क्रूड ऑयल उत्पादन किया अवलोकन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर से देश के सबसे बड़ी क्रूड ऑयल उत्पादन क्षेत्र मंगल टर्मिनल प्रोसेसिंग अपने तय प्रोग्राम से सीएम करीब डेढ़ घंटे लेट चार बजे बाद पहुंचे। हेलीपेड पर चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल जिला कलेक्टर टीना डाबी, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा भाजपा नेताओं सहित केयर्न वेदांता के अधिकारियों ने हेलीपैड पर उनकी अगुवाई की। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व मुख्य सचिव ने क्रूड ऑयल के सबसे पहले वैलपैड मंगला का अवलोकन किया। केयर्न वेदांता के अधिकारियों से क्रूड ऑयल उत्पादन की विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण कर तेल उत्खनन गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही एमपीटी में कंपनी और जिले के अधिकारियों के साथ मीटिंग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *