अतिक्रमण हटाओ अभियान के पांचवें दिन नगर परिषद के अमले ने पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में मिनी सचिवालय के सामने लंबे समय से टाउन हॉल की जमीन पर अतिक्रमण कर रह रहे 22 परिवारों के 15 मकान को जेसीबी और क्रेन मशीन की सहायता से ध्वस्त करने की कार्रवाई नगर परिषद ने की है। इस दौरान कई लोगों ने हंगामा भी किया, जिसे नगर परिषद की टीम और पुलिस की मदद से दूर कर जेसीबी की सहायता से जमीन को समतल किया गया। नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह ने बताया इन 22 परिवार के 15 मकान मालिकों को 15 दिन पहले ही इंदिरा आवास के मकान खुलवाकर वहां शिफ्ट करवाया गया, लेकिन इन्होंने वहां जाने से मना किया। हमने कारण भी पूछा लेकिन कोई ठोस कारण नहीं बताया, और उसी जगह पर रहने की मिन्नतें करने लगी, जानकारी के अनुसार 50 हजार स्क्वायर फीट से अधिक कि इस जमीन पर पिछले 1 साल से नगर परिषद के टाउन हॉल का कार्य चल रहा है, पिछले 6 महीने से नगर परिषद इन्हें नोटिस जारी कर चेतावनी दे रही है, लेकिन यह लोग अपने अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं है, जिसके चलते नगर परिषद ने आज दोपहर 2 बजे अपने अमले के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।


