जोधपुर शहर में 20 दिसंबर को नहीं आएगा पानी:21 और 22 दिसंबर का शेड्यूल भी बदला, कल कई इलाकों में नहीं आएगी बिजली

जोधपुर के फिल्टर प्लांट, पंप हाउस, पाइपलाइनों के आवश्यक रख-रखाव व सफाई के चलते 20 दिसंबर को शहर के सभी फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी। जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबंधित सभी क्षेत्रों में 20 दिसंबर को होने वाली जलापूर्ति 21 दिसंबर और 21 दिसंबर को होने वाली जलापूर्ति 22 दिसंबर को की जाएगी। इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति रहेगी प्रभावित
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया- झालामंड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे़ क्षेत्र सरस्वती नगर व कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाइपास, शिल्पग्राम के आसपास क्षेत्रों में 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। इन क्षेत्रों में 21 दिसंबर को की जाने वाली जलापूर्ति 22 दिसंबर को एवं 22 दिसंबर की जलापूर्ति 23 दिसंबर को की जाएगी। बिजली लाइन में रखरखाव से कल रहेगी कटौती
बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते गुरुवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत कटौती रहेगी। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक इन इलाकों में बिजली नहीं आएगी। 11 केवी ऊर्जा विहार फीडर से संबंधित क्षेत्र शुभम फार्म, गुलिस्तां कॉलोनी, शांति नगर, भादू मार्केट, पेवा नगर, तेजेश्वर नगर, श्रीजी नगर, श्रद्धा सेलिब्रिटी होम, ऊर्जा विहार, ऋषभदेव नगर, प्रभु पार्श्वनाथ नगर, वसुंधरा नगर, पाल बालाजी के आस-पास का क्षेत्र में बिजली नहीं आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *