भास्कर न्यूज | गढ़वा 23 दिसंबर 2025 तक रुद्रपुर उत्तराखंड में आयोजित 77 वी सीनियर, 54 वी जूनियर एवं 40 वी सब जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए ओम प्रकाश गुप्ता को झारखंड साइकलिंग टीम का टीम मैनेजर बनाया गया। इस संबंध में झारखंड साइकलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने कहा कि पूर्व में ओमप्रकाश के द्वारा जिला स्तरीय, राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय स्कूल खेल, राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में जो भी दायित्व दिए गए थे। ओम प्रकाश गुप्ता ने कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है। इसीलिए इस बार इन्हें राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए टीम मैनेजर बनाया गया है। शैलेंद्र पाठक को आशा नहीं पूर्ण विश्वास है कि ओम प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में झारखंड साइकलिंग टीम के बालक और बालिका खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित करेंगे। ओम प्रकाश गुप्ता के टीम मैनेजर बनने पर मुख्य रूप से बधाई देने वाले पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, अध्यक्ष डॉ मधु कांत पाठक, झारखंड साइकलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, सुरजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, राजकुमार मेहता, दिलीप गुप्ता, दीपक हेंब्रम, प्रणेती दास, राम कुमार भट, नीतीश निशांत, अनिता कुमारी, अनिल पांडेय, अरविंद दुबे, चंद्रबहादुर सिंह, गढ़वा ओलिंपिक संघ के संरक्षक राकेश पाल, रेखा चौबे, वरीय उपाध्यक्ष, उदय नारायण तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, नितिन तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, राघवेंद्र नारायण सिंह, जितेंद्र सिन्हा, मनोज संसई, किशोर कुणाल, धर्मेंद्र पाल, प्रभात तिवारी, अभिषेक कुमार, सत्येंद्र यादव, अजयकांत, सुशील तिवारी, दीपक कुमार, राजन कुमार, संतोष कुमार, प्रीतम गोंड आदि लोगों ने बधाई दी है।


