गिरिडीह की बिजली कटौती कर कोडरमा को देगा डीवीसी, आज से हर 1 घंटे बाद 2 घंटे की लोडशेडिंग

भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह जिले में अगले एक माह तक बिजली संकट और गहराने वाला है। दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) की ओर से बिजली आपूर्ति में भारी कटौती शुरू कर दी गई है। जिले को प्रतिदिन मिलने वाली 55 मेगावाट बिजली अब घटकर मात्र 20 मेगावाट कर दी गई है। िलहाजा शहरी और ग्रामीण इलाकों में दिन व रात में लंबे पावर कट की स्थिति बन गई है। डीवीसी के कटौती का सबसे अधिक असर गिरिडीह शहर पर पड़ने की आशंका है। बुधवार को फीडर-4 में इसका असर िदखा जहां सुबह 4 घंटे तक िबजली गुल रही। खासकर उन फीडरों में गुरुवार से व्यापक असर िदखेगा, जहां डीवीसी से डायरेक्ट िबजली आपूर्ति होती है यानि जहां बिजली आपूर्ति पूरी तरह डीवीसी पर निर्भर है। बिजली विभाग की मानें तो गुरुवार से शहरी फीडर एक, दो और चार में हर एक घंटे के बाद दो घंटे तक बिजली गुल रहेगी। बताया जा रहा है िक डीवीसी के कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन में तकनीकी खराबी आ गई है, लिहाजा डीवीसी गिरिडीह की बिजली कटौती कर कोडरमा को आपूर्ति करेगा। ऐसे में गिरिडीह को अब 50 की जगह सिर्फ 20 मेगावाट ही बिजली आपूर्ति करेगा। डीवीसी के अधिकारियों ने बिजली विभाग को मैसेज के माध्यम से इसकी सूचना दे दी है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि यह कटौती करीब एक माह तक रहेगी, जब तक कोडरमा थर्मल पावर की तकनीकी गड़बड़ी दूर नहीं हो जाती है। हालांकि बिजली विभाग के अधिकारियों का डीवी से इस बाबत वार्ता जारी है। अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं होने से बिजली विभाग के साथ-साथ उपभोक्ताओं में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है और लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। 10 से 12 घंटे ही होगी बिजली आपूर्ति : गिरिडीह शहरी फीडरों मंे एक, दो और चार नंबर फीडर में डीवीसी से बिजली आपूर्ति होती है। ऐसे में इन फीडरों के उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर पड़ेगा। इसके अलावा ​ग्रामीण क्षेत्र का भी कई हिस्सा है। बिजिली विभाग के अधिकारियों की मानें तो कटौती वे नहीं रोक सकते हैं। जो बि​जली मिलेगा उसी में राशनिंग कर तमाम ​फीडरों में आपूर्ति की जाएगी। फिलहाल जो डीवीसी 20 मेगावाट बिजली दे रही है, उससे 10 से 12 घंटे तक ही बिजली आपूर्ति कर सकते हैं। वैसे हर एक घंटे के बाद दो घंटे लोड शेडिंग की बात हो रही है। डीवीसी से कम बिजली मिलने से बढ़ी है परेशानी विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता शकील अहमद ने बताया कि डीवीसी की ओर से बिजली कटौती का मैसेज किया गया है। बुधवार से ही बिजली कटौती शुरू की गई है। ऐसे में स्टेट पावर ग्रीड से बिजली लेकर 24 घंटे शहर से लेकर गांवों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग को डीवीसी ने कोई पत्र नहीं दिया है, ऐसे में यह परेशानी कितने दिनों तक रहेगी। इस पर कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। ग्रामीण इलाकों में स्टेट पावर ग्रिड का सहारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेट पावर ग्रिड के माध्यम से किसी तरह बिजली आपूर्ति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। हालांकि स्टेट ग्रिड से भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। जानकारी के अनुसार स्टेट पावर ग्रिड को प्रतिदिन 125 मेगावाट बिजली की आवश्यकता होती है, लेकिन वर्तमान में केवल 80 से 90 मेगावाट ही उपलब्ध हो पा रही है। इसी सीमित आपूर्ति के सहारे शहर से सटे ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ जमुआ, राजधनवार, तिसरी, गावां, देवरी, बिरनी और सरिया प्रखंड के गांवों में बिजली दी जा रही है। कुल मिलाकर डीवीसी की कटौती ने पूरे जिले की बिजली व्यवस्था को संकट में है। अब लोगों की निगाहें डीवीसी और राज्य बिजली प्रबंधन पर टिकी हैं कि तकनीकी खराबी कब तक दूर होती है और गिरिडीह को इस बिजली संकट से राहत कब मिलती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *