तीन दिनों तक सुबह में कोहरे का सामना करना पड़ेगा लोगों को

भास्कर न्यूज | गिरिडीह ठंड बढ़ने के साथ ही गिरिडीह जिले में सुबह के समय घने कोहरे की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 18 से 20 दिसंबर तक सुबह में घना कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दृश्यता केवल 50 से 200 मीटर तक ही रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कोहरा सुबह के करीब 8 बजे तक बना रहेगा। ऐसे में लोगों को वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। कोहरे के कारण सूर्योदय भी दिखाई नहीं देगा और सुबह का समय सामान्य से धीमा महसूस होगा। गिरिडीह शहर से धनबाद और डुमरी की ओर जाने वाली सड़क पर यातायात प्रभावित हो सकता है। कोहरे का असर अहले सुबह 5 बजे के आसपास से महसूस होने लगेगा। इसके अलावा, ठंड के कारण लोगों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अगले दिनों के मौसम की बात करें तो गुरुवार को गिरिडीह में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। ठंड बढ़ने से जिले के लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *