मारो| जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन एवं उपाध्यक्ष नरेश यदु के शपथ ग्रहण समारोह में क्षेत्र से भी लोग शामिल रहे। आयोजन में सरपंच संघ जिला बेमेतरा के अध्यक्ष लालन यादव, भाजपा कार्यकर्ता संतोष चतुर्वेदी, किशन गात्रे सहित अन्य लोगों ने उनसे भेंट कर पुष्पहार से सम्मान किया।


