समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

दगोरी | छत्तीसगढ़ सन्नाडय कुर्मी क्षत्रिय समाज ने सामाजिक भवन चकरभाठा कैंप में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया। समाज के अध्यक्ष परमेश्वर कौशिक ने कहा कि सामाजिक सहभागिता से ही समाज का विकास संभव है और पुरखों की विरासत को संजो कर रखना सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल और भारत माता की प्रतिमा के आरती-पूजन से हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्पहार और तिलक लगाकर किया गया। इसके बाद समाज के कोशाध्यक्ष गुरुजी संतोष कौशिक, महासचिव कृष्ण कुमार कौशिक और मनोज सन्नाडय ने छात्रों को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने छात्रों को सतत प्रयास और लक्ष्य निर्धारण के लिए प्रेरित किया। कक्षा पांचवीं, आठवीं, दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी और तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त छात्रों को प्रतीक चिन्ह, श्रीफल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *