जीजा के घर साले ने की चोरी, ढाई लाख के गहने बरामद

भिलाई| जामुल थाना अंतर्गत कैलाश नगर में प्रार्थी के घर से उसके साले ने अपने दोस्त की मदद से चोरी की थी। प्रकरण में पुलिस ने चोरी करने वाले दोनों युवकों समेत चोरी की संपत्ति को गिरवी रखने वाले ज्वेलरी संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित करीब ढाई लाख रुपए का सामान जब्त किया है। मामले में कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी सन्नी साहू पिता शरद साहू ने 14 दिसंबर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि था कि 6 दिसंबर को वह बाहर गया था। उसकी पत्नी घर में अकेली थी। उस दौरान उसकी पत्नी का छोटा भाई सुरेश साहू घर पहुंचा। उसे घर में छोड़कर पत्नी सामान लेने बाजार चली गई। उस दौरान उसकी अलमारी से 70 हजार की नकदी समेत सोने-चांदी ढाई लाख रुपए का सामान चोरी हो गया। इस पर संदेही सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *