टोंक| पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठी नातमाम टोंक में बुधवार आकाश गंगा कार्यक्रम के तहत चंद्रमा की सेर थ्री डी के माध्यम से छात्रों को दिखाया गया। इसमें छात्रों ने उत्साह से हिस्सा लिया। प्री प्राइमरी बाल वाटिका में शिमला शर्मा, अनबिया का जन्म दिवस सभी बच्चों के बीच मनाया गया। रोहित शर्मा और बलराम गुर्जर की ओर से इको क्लब फ़ॉर मिशन लाइफ के तहत क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन, रैली, चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीमा तोगडा की ओर से वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें महेश बसवाल, सियाराम मीणा, रेहाना बी, प्रसन्नलता त्रिपाठी, हरिराम बड़ीवाल, ममता जाट आदि मौजूद रहे।


