हथौना में सांड बाबा का दो दिवसीय मेला आज से

नटवाड़ा| हथौना में स्थित प्रसिद्ध सांड बाबा महाराज धाम पर पौष अमावस्या पर होने वाले दो दिवसीय वार्षिक मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को मेला समिति की बैठक की गई। बैठक में 18 दिसंबर से शुरू होने वाले मेले की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति द्वारा मेले की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं तथा मेले से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को लेकर स्वयंसेवकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पूर्व सरपंच छोटूलाल गुर्जर ने बताया कि बैठक में विभिन्न उप समितियों का गठन कर सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *