दांगी स्टेट में चोरों का धावा कुत्तों के भोंकने से भागे

सीहोर | शहर की पाश कालोनी दांगी स्टेट में मंगलवार-बुधवार की रात चोरों ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। लेकिन कालोनी के कुत्तों के भौंकने के कारण वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और वहां से भाग निकले। हालांकि उनकी मौजूदगी वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बुधवार को कालोनी के लोगों ने थाना कोतवाली को आवेदन देकर रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की है। नगर के कोलीपुरा चौराहा के आगे स्थित दांगी स्टेट कालोनी में देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम देने की नियत से कुछ घरों की रैकी की। उसी समय वहां कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया, जिससे लोगों की नींद खुल गई। जब तक वे बाहर आ पाते, चोर वहां से रफूचक्कर हो गए थे। कालोनी के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की करतूत कैद हो गई। इसके बाद कालोनीवासियों ने थाना कोतवाली जाकर रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कालोनी के ही मंदिर से भी चोर दानपेटी उठा ले गए थे, जो कुछ दूरी पर खाली पड़ी मिली थी। इस वारदात के आरोपी भी अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *