मंत्री शाह के बयान पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन आज

विदिशा| भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के महिला विरोधी बयान पर जिला महिला कांग्रेस ने विरोध का ऐलान किया है। महिला कांग्रेस ने इसे प्रदेश की बहनों और मातृशक्ति के सम्मान पर सीधा हमला बताया है। संगठन का आरोप है कि मंत्री ने सार्वजनिक मंच से डराने-धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया। इससे लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंची है। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका किरार के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर 2 बजे माधवगंज चौराहा पर प्रदर्शन होगा। इस दौरान मंत्री का पुतला जलाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *