विदिशा| पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशानुसार दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण बुधवार से जिले में प्रारंभ हो गया है, जो 26 दिसंबर तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य जिले के पशुपालकों से प्रत्यक्ष संवाद कर दुग्ध उत्पादन को लाभप्रद बनाना और वैज्ञानिक पद्धतियों से पशुपालन को जोड़ना है। अभियान में 32 सहायक पशुचिकित्सा क्षेत्र अधिकारी और 180 मैत्री गौसेवक सक्रिय रूप से भाग लेंगे।


