ऊर्जा संरक्षण पर चित्रकला में साक्षी को पहला स्थान

सीहोर|मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सीहोर द्वारा 14 से 21 दिसंबर तक राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है।बुधवार को महाप्रबंधक वृत्त कार्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के कई स्कूलों से आए 44 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भविष्य जैसे विषयों को अपनी चित्रों में दिखाया। निर्णायकों ने कला कौशल, विषय की समझ और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। कक्षा 8वीं की साक्षी मालवीय ने पहला स्थान पाया। 5वीं के मोहित मालवीय को दूसरा और 8वीं की पूनम प्रजापति को तीसरा स्थान मिला। 7वीं के अंकुश मालवीय और 5वीं की नव्या को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *