सेवा संगठन के युवा जिलाध्यक्ष बने राजकुमार

भैरूंदा| ग्राम धन्नास के युवा समाजसेवी राजकुमार पटेल को मीणा समाज सेवा संगठन सीहोर का युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास रावत ने उन्हें यह दायित्व सौंपा। राजकुमार पटेल पिछले 15 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने समाजसेवा में नेतृत्व और निष्ठा का परिचय दिया है। संगठन का मानना है कि उनके सेवाभाव और समर्पण से संगठन को नई दिशा मिलेगी। पदभार ग्रहण करने के मौके पर स्वागत कार्यक्रम हुआ। समाज के लोगों ने पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन किया। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हरिसिंह वर्मा, अवध पटेल, रामसिंह पटेल, गोविंद पटेल, रामचंद्र डोवाल, गोविंद मीणा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *