बीएसएल में मानव श्रृंखला व सेफ्टी अवॉर्ड का आयोजन

बोकारो | बीएसएल के परियोजना डिवीजन की ओर से सेफ्टी अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अधिशासी निदेशक अनीश सेनगुप्ता ने की। इस अवसर पर परियोजना डिवीजन के मुख्य महाप्रबंधक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, परियोजना-सुरक्षा विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सेनगुप्ता ने प्रत्येक कर्मचारी से कार्यस्थल पर व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के नियमित एवं सही उपयोग को सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने बेहतर हाउसकीपिंग, संभावित खतरों की पहचान, जोखिम मूल्यांकन की तकनीकों को समझने तथा कार्य के दौरान व्यवस्थित एवं सुरक्षित दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया‌।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *