नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा दफ्तर घेरने निकले थे कांग्रेसी:केंद्र के खिलाफ गर्म कांग्रेस का प्रदर्शन जलप्रहार से ठंडा

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मप्र कांग्रेस ने बुधवार को भोपाल में प्रदर्शन किया। कड़ाके की ठंड के बीच कार्यकर्ता हबीबगंज स्थित भाजपा कार्यालय के घेराव के लिए निकले। प्रदर्शन का नेतृत्व पीसीसी चीफ जीतू पटवारी कर रहे थे। दोपहर 3:30 बजे बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश में पुलिस व प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई। प्रदर्शनकारी नहीं माने, तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उन्हें पीछे हटाया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि ईडी का इस्तेमाल कर सोनिया और राहुल गांधी की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। सर्दी के तेवर तीखे, पारा 5.1 डिग्री भोपाल में दो दिन शीतलहर से राहत नहीं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *