श्रीमद भागवत कथा महोत्सव के शुभारंभ पर निकाली शोभायात्रा

उज्जैन | क्षीरसागर स्थित नीमा समाज धर्मशाला में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा महोत्सव अंतरराष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद और सीताबाई बापूलाल नीमा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार से प्रारंभ हुआ। कथा शुभारंभ से पूर्व गोस्वामी गोवर्धनेश महाराज के सान्निध्य में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मदनमोहनजी मंदिर से शुरू हुई जो कथा स्थल क्षीरसागर पहुंची। यात्रा से पहले मदनमोहनजी मंदिर में गिरिराज जी का 51 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक किया गया। दोपहर 2 बजे से महाराजश्री ने श्रीमदभागवत कथा का संगीतमय रसपान कराया। आयोजन में वैष्णव परिषद के प्रमुख सदस्य और श्रद्धालु शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *