सवाई माधोपुर में लगातार कोहरा और धुंध देखी जा रही है। गुरुवार को यहां धुंध का असर विजिबिलिटी पर भी पड़ा। धुंध और कोहरे से यहां विजिबिलिटी 100-150 मीटर तक रही। सवाई माधोपुर में अब धुंध और कोहरे के साथ ही यहां हल्की ठंडी हवाएं भी चलनी शुरू हो गई हैं। ठंडी हवाओं के प्रभाव से यहां अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। पिछले एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यहां मंगलवार को अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं सोमवार को यहां अधिकतम 28 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम का मिजाज मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में अगले एक-दो दिन मौसम साफ रहेगा। 18-19 दिसंबर से उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में 19 से 22 दिसंबर के बीच कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहेंगे। जिसका असर सवाई माधोपुर पर भी पड़ेगा।


