बुरहानपुर में आज एक घंटे बिजली कटौती:आजाद नगर क्षेत्र में सुबह 11 से 12 बजे तक सप्लाई बंद; अख्तर कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर और टीआईटी कॉलोनी प्रभावित

बुरहानपुर में गुरुवार यानी आज एक घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 11 बजे से 12 बजे तक एक घंटे के लिए आजाद नगर फीडर के मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। फिलहाल मेंटेनेंस कार्य के चलते यह कटौती तय की गई है। बिजली कटौती के दौरान अख्तर कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर और टीआईटी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नहीं रहेगी। सभी प्रभावित इलाके 11 केवी आजाद नगर फीडर से जुड़े हैं। मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि यह कटौती 11 केवी आजाद नगर फीडर के आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए की जा रही है। रोहित भारती ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *