धर्मशाला में महिला नशा तस्कर अरेस्ट:तलाशी में हेरोइन बरामद, जालंधर की रहने वाली है आरोपी, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

धर्मशाला में नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत कौर उर्फ गोगा से 10.49 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई हिल टॉप मंदिर के पास गश्त के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत कौर उर्फ गोगा पंजाब के जालंधर जिले के सांगोवाल गांव की निवासी है। पुलिस ने बताया कि गश्ती टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान हेरोइन जब्त होने के बाद, आरोपी के खिलाफ डमटाल थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नूरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने इस सफल अभियान के लिए टीम को बधाई दी है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा और इलाके में पुलिस गतिविधियां तेज की जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *