झााड़ियों में मिला 9 साल की बालिका का शव:शरीर पर खरोंच के निशान,घर से जंगल में बकरियां छोड़ने गई थी

अलवर के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को एक 9 वर्षीय बालिका का शव झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। बालिका गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घर से बकरियां छोड़ने के लिए जंगल में गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। बालिका के शरीर पर खरोंच के निशान भी है। एडिशनल एसपी शरण गोपीनाथ कांबले ने बताया की अभी बॉडी का पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा जिसके बाद कुछ कह सकेंगे प्रथम सुचना में बॉडी के देखने के बाद पता लगा की बालिका के गले पर निशान भी है परिवार की रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही भी की जाएगी। फिलहाल, FSL टीम घटनास्थल पर पहुंची है। बच्ची बकरियां जंगल में छोड़कर घर आ जाती थी आज नहीं आई बालिका के ताऊ ने बताया कि जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अक्सर बालिका बकरियां छोड़ने के बाद कुछ ही देर में घर वापस आ जाती थी लेकिन आज नहीं आई तो उसकी तलाश की। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने गांव के पास झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो बालिका मृत अवस्था में मिली। ताऊ ने कहा कि बालिका 4th क्लास में सरकारी स्कूल में पढ़ती थी और चार बहन भाईयों में तीसरे नंबर की थी। और वह सुबह करीब 8 बजे बकरियां छोड़ने गई थी और 9 बजे के करीब शव की सूचना मिली। बालिका के शरीर पर खरोंच के निशान मिले परिवार व ग्रामीणों ने प्रतापगढ़ थाना पुलिस को सुचना दी और प्रतापगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए प्रतापगढ़ के अस्पताल में रखवा दिया। प्रारंभिक जांच में बालिका के गले और शरीर पर खरोंच के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय बालिका की मां अपने पीहर गई हुई थीं। पुलिस ने ताऊ की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। — ये खबर भी पढ़ें जयपुर के स्कूल में 7 साल की बच्ची से रेप:दीवार कूदकर घुसा था बदमाश, टॉयलेट में छिपकर बैठा था जयपुर के एक स्कूल में टॉयलेट में बैठे बदमाश ने 7 साल की बच्ची से रेप किया। आरोपी बदमाश स्कूल की दीवार कूदकर घुसा था। टॉयलेट में छिपकर बैठा था, बच्ची के आने पर उसे पकड़ लिया। डरा-धमकाकर बच्ची के साथ छेड़छाड़ व गंदी हरकत की। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *