आईआरएसएफ नेशनल रोप स्कीपिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 43 पदक अपने नाम किए। टीम ने 19 स्वर्ण, 13 रजत और 11 कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 12 से 14 दिसंबर 2025 के बीच अलीबाग, जिला रायगढ़ (महाराष्ट्र) में आयोजित की गई। इसमें देश की लगभग 20 राज्यों की टीमें शामिल हुईं, जिनमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, गोवा, पुडुचेरी और छत्तीसगढ़ प्रमुख रहीं। रोप स्कीपिंग एसोसिएशन मध्य प्रदेश के महासचिव इमाम बख्श सौदागर और एमडी संदीप राठौर (भोपाल) ने बताया कि मध्य प्रदेश टीम से कुल 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 27 बालिकाएं और 13 बालक विभिन्न आयु वर्गों में शामिल थे। बालक वर्ग में पदक विजेता बालिका वर्ग में पदक विजेता मध्य प्रदेश टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर रोप स्कीपिंग एसोसिएशन ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई दी है और इसे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया है।


