कोटा में नहर में युवक का शव मिला:पूजा सामग्री डालने आया था, बाइक व चप्पल मौके पर मिली, 10 किमी दूर बॉडी मिली

कोटा में गिरधरपुरा इलाके से बायीं नहर में गिरे युवक के शव को नगर निगम की गोताखोर टीम ने रेस्क्यू किया है।और बूंदी जिले की केशवरायपाटन थाना पुलिस को सौंप दिया। युवक सुनील कुमार मेघवाल (20) बूंदी जिले के किशनगंज थाना हिंडौली का निवासी था बताया जा रहा है कि 17 दिसंबर की सुबह नहर में पूजा सामग्री डालने गया था। जो वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश किया तो नहर किनारे उसकी बाइक व चप्पल मिली। निगम गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया की आज सुबह कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। जिसके बाद गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची। युवक की बाइक व चप्पल गिरधरपुरा के पास धन धन सतगुरु आश्रम के पास नहर किनारे मिली थी। टीम ने इसी पॉइंट से युवक की तलाश शुरू की। करीब 10 किमी दूर तक टीम ने सर्च किया। SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची। युवक का शव केशवरायपाटन क्षेत्र में नहर में मिला। धन धन सतगुरु आश्रम के 500 मीटर आगे नहर के फाटक लगे हुए है। वहां आगे की दीवार टूटी हुई है। उसकी बाइक व चप्पल वहां खुली मिली थी। संभावना है कि वहीं से युवक नहर में बहा होगा। केशवरायपाटन थाना सीआई हंसराज मीणा ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे करीब सुनील धन लक्ष्मी कॉलोनी सींता से पूजा की सामग्री नहर में विसर्जन करने गया था। जो पैर फिसलने से नहर में गिर गया। सुनील का शव आज केशवरायपाटन थाना क्षेत्र में मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *