आदिवासी महिलाओं का अगूंठा लगवाकर लिया लाखों का लोन:शहडोल में स्व-सहायता समूह के नाम पर फर्जीवाड़ा, पीड़ितों ने की कलेक्टर से शिकायत

शहडोल में आदिवासी महिलाओं के साथ लाखों रुपए की ठगी हुई। गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम शिल्पी सहित आसपास के गांवों की दर्जनों महिलाएं अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्व-सहायता समूह के नाम पर उनके अंगूठों का दुरुपयोग कर लाखों रुपए का फर्जी ऋण उठाया गया है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। आर्थिक सहायता का झांसा देकर लगवाया अंगूठा पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उन्हें सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाने और रोजगार और आर्थिक सहायता देने का झांसा दिया गया। महिला बेला बाई सिंह ने खुद को स्व-सहायता समूह की मुखिया बताकर उनका विश्वास जीता। इसी बहाने महिलाओं से दस्तावेजों पर अंगूठा लगवाया गया। महिलाओं के नाम से लिया लाखों का लोन बाद में पता चला कि सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड नामक कंपनी से उनके नाम पर लाखों रुपए का ऋण ले लिया गया है। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने न तो कोई ऋण लिया और न ही उन्हें इसकी कोई जानकारी दी गई थी। माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी लोन वसूली का बना रहे दबाव अब उक्त माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी उनके घरों पर पहुंचकर ऋण वसूली के लिए दबाव बना रहे हैं। इससे उनके परिवारों में तनाव और भय का माहौल है। महिलाएं इतनी बड़ी रकम चुकाने की स्थिति में नहीं हैं। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने महिलाओं की शिकायत को ध्यान से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल जांच के निर्देश दिए और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को फर्जी ऋण प्रकरणों को निरस्त कराने और महिलाओं को राहत प्रदान करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *