डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को दिखाए काले झंडे:एनएसयूआई छात्रों ने विधायक मद घोटाले पर घेरा, जवाब नहीं दिया

राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को सिरोही हवाई पट्टी पर एनएसयूआई के छात्रों ने काले झंडे दिखाए। वे जयपुर से एक निजी चार्टर्ड प्लेन से सिरोही पहुंचे थे, जहां से उन्हें भीनमाल में एक कार्यक्रम में शामिल होने जाना था। छात्रों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक दशरथ नरूका के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था, जिसने छात्रों को पीछे धकेलने का प्रयास किया, लेकिन छात्र लगातार नारे लगाते रहे। डिप्टी सीएम बैरवा के साथ सहकारिता मंत्री गौतम दक, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी और भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी भी मौजूद थे। जब डिप्टी सीएम से विधायक मद के घोटाले के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने सवालों से बचते हुए कहा कि वे एक निजी कार्यक्रम में आए हैं। इससे पहले, सिरोही कलेक्टर, एसपी और भाजपा नेताओं ने हवाई पट्टी पर डिप्टी सीएम का स्वागत किया। थोड़ी देर रुकने के बाद, डिप्टी सीएम बैरवा अपनी टीम के साथ भीनमाल के लिए रवाना हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *