शराब के नशे में रोडवेज बस दौड़ा रहा था चालक:एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, बगड़ थाना क्षेत्र के मठ स्टैंड के पास हुआ हादसा

जिले के बगड़ थाना क्षेत्र में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। य एक रोडवेज बस चालक शराब के नशे में धुत होकर बस चला रहा था, जिसके कारण बस का एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शराबी चालक को गिरफ्तार कर बस को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को झुंझुनू पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बगड़ थाना इलाके के मठ स्टैंड के पास एक रोडवेज बस का किसी अज्ञात वाहन के साथ एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही बगड़ थाने से हेड कांस्टेबल अनिल कुमार जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर राजस्थान रोडवेज की बस क्षतिग्रस्त हालत में मिली। नशे में धुत था चालक, सवारियां हुईं चोटिल जांच में सामने आया कि बस चालक सत्यव्रत (25), पुत्र नवीन कुमार जाट, निवासी नुनियां गोठड़ा, अत्यधिक शराब के नशे में था। नशे की हालत में वह बस को लापरवाही से चला रहा था, जिसके कारण बस आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से जा भिड़ी। इस भिड़ंत में बस परिचालक और बस में सवार कुछ यात्रियों को सामान्य चोटें आईं। सभी घायलों को तुरंत झुंझुनू के बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि के बाद गिरफ्तारी पुलिस टीम ने मौके पर ही चालक की स्थिति को संदिग्ध देखते हुए उसे हिरासत में लिया और सीएचसी बगड़ में उसका मेडिकल करवाया। मेडिकल रिपोर्ट में शराब के सेवन की पुष्टि (पॉजिटिव) होने के बाद, पुलिस ने एमवी एक्ट की धारा 185 के तहत आरोपी चालक सत्यव्रत को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, रोडवेज बस को भी पुलिस ने जब्त कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *