बीकानेर की शिक्षा शूटिंग में नेशनल चैम्पियन:दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज में किया कमाल, एक गोल्ड के साथ तीन मैडल जीते

बीकानेर की शिक्षा सारण ने नेशनल लेवल पर शूटिंग कॉम्पिटिशन में राजस्थान के लिए स्वर्ण पदक जीत लिया है। इसके साथ ही दो ब्रांज मैडल भी जीते हैं। शिक्षा सारण बचपन से ही बीकानेर में शूटिंग की तैयारी कर रही है। वो बीकानेर के कोच रघुवीर सिंह के निर्देशन में शूटिंग की कोचिंग ले रही है। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद,नई दिल्ली में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप कॉम्पिटिशन (10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा) में शिक्षा सारण ने गुरुवार को इतिहास रचते हुए एक स्वर्ण पदक जीत लिया। इसके साथ ही दो अन्य मुकाबलों में दो ब्रॉन्ज सहित 3 मैडल जीतकर बीकानेर का नाम रोशन किया। शिक्षा के पिता मनोज सारण ने बताया- शिक्षा ने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए वूमेन सीनियर टीम में गोल्ड एवं यूथ टीम में ब्रॉन्ज मेडल सहित व्यक्तिगत स्पर्धा में भी ब्रॉन्ज मैडल जीता है। बीकानेर राजघराने से प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी के बाद शिक्षा दूसरी लड़की है जिसने शूटिंग जैसे पुरुषों के एकाधिकार वाले खेल में स्वयं को साबित किया है। दैनिक भास्कर से बातचीत में शिक्षा ने बताया- इसका श्रेय वो अपने परिजनो के साथ कोच को देती है। शिक्षा बीकानेर में शिवबाड़ी रोड पर स्थित सनराईज शूटिंग एकेडमी के रघुवीर सिंह को देती है। राजस्थान में टॉप रैंक पर है राजस्थान में सोलह वर्ष आयुवर्ग में शिक्षा टॉप रैंक पर है। उसका राज्य में रैंक एक है। इस टुर्नामेंट से पहले उसकी ऑल इंडिया में सातवीं रैंकिंग थी। जिसमें अभी और सुधार होने की उम्मीद की जा रही है। वो सनराइज शूटिंग एकेडमी में नियमित अभ्यास करती है, वहीं कई बार दिल्ली और चंडीगढ़ में भी प्रेक्टिस करने जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *