गांव-गांव पहुंचा रहा भाजपा का विकास रथ:लोगों से सरकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील, सुझाव पेटी में मांगे सुझाव

राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकारी योजनाओं, बजट घोषणाओं और उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विकास रथों को रवाना किया गया है। 13 दिसंबर को जिला प्रभारी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों-ब्यावर, मसूदा और जैतारण के लिए इन रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने बताया कि ये विकास रथ गांव-गांव जाकर आमजन को राज्य सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और बजट घोषणाओं की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इन रथों में एक सुझाव पेटी भी रखी गई है, जिसमें नागरिक अपने बहुमूल्य सुझाव दर्ज कर सकते हैं। प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आगामी बजट और योजनाओं में शामिल किया जाएगा। कलेक्टर ने यह भी बताया कि विकास रथों के माध्यम से प्रदर्शनी, ऑडियो-विजुअल सामग्री और प्रचार साहित्य द्वारा आमजन को लाभार्थी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। विकास रथों का दिनांक 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है: **विधानसभा क्षेत्र मसूदा:** गुवारड़ी — प्रातः 9:30 बजे श्यामगढ़ — प्रातः 11:00 बजे खीमपुरा — प्रातः 12:30 बजे नयागांव — दोपहर 2:00 बजे धोलादांता — दोपहर 3:30 बजे **विधानसभा क्षेत्र जैतारण:** राबडियावास — प्रातः 10:00 बजे अमरपुरा — प्रातः 12:00 बजे लांबिया — दोपहर 2:00 बजे केकिंदडा — सायं 4:00 बजे भुंबलिया — सायं 6:00 बजे **विधानसभा क्षेत्र ब्यावर:** नुंद्रीमाल — प्रातः 9:00 बजे मालपुरा — दोपहर 2:00 बजे अतीतमण्ड — सायं 4:00 बजे जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे विकास रथ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और अपने सुझाव सुझाव पेटी में अवश्य दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *