ब्यावर शहर में अतिक्रमण हटाए गए:नगर परिषद और PWD ने की संयुक्त कार्रवाई, जुर्माना लगाया

ब्यावर शहर में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) और नगर परिषद ने संयुक्त रूप से गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा थी। अभियान की शुरुआत नगर परिषद परिसर से हुई। स्टेशन रोड, चांग गेट, कॉलेज रोड और पार्श्वनाथ रोड पर दुकानों द्वारा किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। सड़कों पर लगे विज्ञापन साइन बोर्ड भी हटाए गए। कार्रवाई के दौरान अस्थायी ठेलियों और गर्म कपड़े बेचने वाली दुकानों पर जुर्माना लगाया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर रखे जनरेटर सेट पर भी जुर्माना लगाकर बैंक मैनेजर को रसीद सौंपी गई। इस संयुक्त अभियान में सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ओ.पी. देवेंद्र, नगर परिषद के सहायक अभियंता कपिल गोरा और के.सी. मीणा सहित नगर परिषद का स्टाफ मौजूद रहा। प्रशासन ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *