कामाख्या मैया की जयकारों के साथ तीर्थयात्री रवाना:डूंगरपुर से 170 और उदयपुर से 5 जिलों के 300 यात्री चढ़े

वरिष्ठ नागरिक निशुल्क तीर्थ यात्रा के आज वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन में उदयपुर से भी यात्री सवार हुए। यहां राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को उनके परिवारजनों ने विदा किया। इस दौरान स्टेशन पर कामाख्या मैया की जयकारा लगाया। डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होकर ट्रेन दोपहर बाद उदयपुर के राणाप्रताप नगर स्टेशन पर ट्रेन आई। यहां स्टेशन से उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, सलूंबर एवं प्रतापगढ़ जिले के 300 वरिष्ठ नागरिक सवार हुए। इससे पहले डूंगरपुर से 170 यी ट्रेन में सवार होकर आए। आगे जयपुर रेलवे स्टेशन से 500 वरिष्ठ नागरिक इस यात्रा में शामिल हो रहे है। राणा प्रताप नगर स्टेशन पर निरीक्षक शिवराज सिंह राठौड़ एवं प्रबंधक सुमित्रा सिंह के नेतृत्व में देवस्थान विभाग के कार्मिकों द्वारा वरिष्ठ नागरिको के आवेदन पत्र जांच कर टिकट आवंटन का कार्य किया गया। ट्रेन 20 दिसंबर को कामाख्या देवी पहुंचेगी एवं 25 दिसंबर को पुनः उदयपुर होकर डूंगरपुर लौटेगी। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त जतिन गांधी ने बताया कि ट्रेन में 970 यात्री एवं एक ट्रेन प्रभारी राजपत्रित अधिकारी, मेडिकल टीम, अनुरक्षक सहित 30 का स्टाफ को मिलाकर कुल 1000 जने सवार है। ट्रेन प्रभारी भगवत सिंह झाला को बनाया गया है। गांधी ने बताया कि अगली ट्रेन 26 दिसंबर को डूंगरपुर से उदयपुर होकर रामेश्वरम-मदुरई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *