‘विश्व ध्यान दिवस’ 21 दिसंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर हार्टफुलनेस संस्थान ने दुनियभर में 10 लाख लोगों के एक साथ ध्यान कराने का लक्ष्य रखा है। हार्टफुलनेस संस्थान उदयपुर के केंद्र समन्वयक व प्रशिक्षक डॉ. राकेश दशोरा ने बताया- कार्यक्रम की थीम ‘एक विश्व, एक हृदय’ रखी गई है। यह आयोजन हार्टफुलनेस के वैश्विक मुख्यालय हैदराबाद स्थित ‘कान्हा शांति वनम’ से प्रसारित किया जाएगा। घर बैठे ‘दाजी’ के सान्निध्य में ध्यान
लोग अपने घर बैठे ही वर्चुअल माध्यम से इस सत्र का हिस्सा बन सकेंगे। 21 दिसंबर को रात 8 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभागियों को वैश्विक आध्यात्मिक मार्गदर्शक ‘दाजी’ के सान्निध्य में ध्यान करने का अवसर मिलेगा। इस सत्र में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं है। इच्छुक व्यक्ति पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड या आधिकारिक लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की भी अपील
मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भी आमजन से इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम लोग सब दाजी के साथ शाम को 8 बजे विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर जुड़ेंगे और ध्यान करेंगे।


