NH-30 पर ट्रक-पिकअप टक्कर, एक की मौत:मंडला के टिकरिया में 9 मजदूर घायल, ट्रक चालक फरार

मंडला जिले में नेशनल हाईवे 30 पर एक अज्ञात ट्रक ने मजदूरों से भरे पिकअल (कैंपर) वाहन को टक्कर मार दी। टिकरिया थाना क्षेत्र के कुड़ामैली घाट पर हुई इस दुर्घटना में कुड़ामैली निवासी राम सिंह पट्टा की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना गुरुवार शाम की है। बीजाडांडी की ओर से काम कर घर लौट रहे मजदूरों से भरा कैंपर वाहन कुड़ामैली घाट पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंपर पलट गया और उसमें सवार मजदूर उसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर टिकरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल नारायणगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस फिलहाल फरार अज्ञात ट्रक की पहचान और तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *